मंडल रेल प्रबंधक ने किया स्टेशन का औचक निरीक्षण

Spread the love

डीडीयू नगर। ( जी. जी. न्यूज )  पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने मंगलवार को दोपहर बाद पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन का औचक निरीक्षण किया गया। 

मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर मौजूद सीसीटीवी कंट्रोल रूम से निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरों द्वारा कवर किए गए क्षेत्रों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सभी प्लेटफार्मो का एक छोर से दूसरे छोर तक पैदल निरीक्षण किया। पूरे निरीक्षण के दौरान फुट ओवर ब्रिज पर स्थिति, लिफ्ट एवं एस्केलेटर, प्लेटफार्मों पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं, रेलवे ट्रैक एवं परिचालन व्यवस्था, स्टेशन परिसर में स्वच्छता तथा संरक्षा-सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने सदैव यात्री सुविधाएं बनाए रखने, यात्रियों के आवागमन की सुगमता सुनिश्चित रखने, सर्वांगीण स्वच्छता को बनाए रखने तथा संरक्षा-सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय मंडल के संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *