पीड़ित परिवार को शासन द्वारा अभी तक नही मिला आर्थिक सहायता व आवास

Spread the love

डीडीयू नगर। विकास खंड सकलडीहा के सहरोई (खुचियां)गांव में दलित परिवार का कच्चा मकान पिछले दिनों हुई बारिश में गिर जाने के बाद यह परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवस है। पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता और आवास मिलने की उम्मीद बनी है।

जनपद में पिछले दिनों हुई मूसलाधार बरसात के कारण सैकड़ों कच्चा मकान धराशाई हो गए। बेघर हुए लोगों को अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई सहायता और आवास मुहैया करने की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई। कोमो वैसे ही हालत विकास खंड सकलडीहा के सरोई गांव के दलित परिवार की बनी हुई है। एक ही कच्चे मकान में भिखारी, शिखारी व बिहारी तीनों भाइयों का परिवार रहता था। बरसात में भरभरा कर कच्चा मकान धराशायी हो गया। तभी से यह परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। अब धीरे-धीरे ठंड का मौसम भी दस्तक देने लगा है। इस स्थिति में यह परिवार बीवी बच्चों के साथ कैसे गुजर बसर करेगा। यह सोचने का विषय है। लेकिन अभी तक शासन प्रशासन द्वारा कोई इनके सहायता के लिए पहल शुरू नहीं की गई। इसको लेकर गांव के रामनिवास मिश्रा, दिनेश यादव सहित तमाम लोगों ने शासन प्रशासन से आवास के साथ-साथ आर्थिक मदद के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर तत्काल राहत सामग्री के लिए धन दिया जाता है। इसके बाद ही हम लोग मुख्यमंत्री आवास के लिए पात्रता सूची में लेने का काम करते हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि मकान गिरने पर लेखपाल द्वारा रिपोर्ट लगाई जाएगी। इसके उपरांत जांच कर सहायता राशि मंजूर की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *