कर्मचारियों के समर्पण के बिना कंपनी को उच्च शिखर तक पहुँचाना संभव नहीं-आरपी सिंह

Spread the love

हिण्डाल्को रेनुसागर में दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह आयोजित

अनपरा सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह में रेणुसागर प्रबन्धन द्वारा बीते चार फरवरी को आयोजित दीर्घकालीन सेवा सम्मान समारोह में संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्होंने संस्थान में अपनी सेवा के बहुमूल्य 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए अभिन्दन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आरपी सिंह, दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह ,हेड मानव संसाधन शैलेश विक्रम सिंह,संचालन हेड मनीष जैन,मेंटिनेश हेड जगदीश पात्रा द्वारा 21 श्रमिक वर्ग, 39 स्टाफ वर्ग  सहित कुल 60  कर्मचारियों को उनके सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उनके गृहणियों के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ,दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारी  द्वारा श्रीयुत जी.डी. बिडला एवं आदित्य  बिडला के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

तत्पश्चात् आदित्य वंदना एवं गणेश बन्दना के उपरान्त अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि हमारे सहकर्मी भाइयों ने दीर्घकाल तक अपनी कर्मठता,लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हुए संस्थान को प्रगति को नयी ऊँचाइयों पर पहुंचाया हैं हमारा संस्थान इन सहकर्मी भाईयों का सदैव कृतज्ञ है। इतना ही नही कर्मचारियों के अथक परिश्रम और समर्पण के बिना कंपनी को उच्च शिखर पर पहुँचाना संभव नहीं है।

इसके पीछे कर्मचारियों द्वारा संस्थान में किये गये 25 वर्ष के अनुभवों को शेयर करते हुये मुख्य अतिथि आरपी सिंह ने कहा कि किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों एवं गृहणियों का 25 वर्ष के अनुभव के योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रबंधन के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि संस्थान के कर्मचारी इतने लम्बे समय से कम्पनी से जुड़े रह कर कम्पनी की प्रगति में योगदान दे रहे है।  इसके पूर्व श्रम संगठनों ने  अपने सम्बोधन में कहा कि प्रबंधन एवं कर्मियों के बीच अच्छे ताल मेल से संस्थान बुलन्दियों को छू रहा है। कार्यक्रम चार चांद लगाने के लिये विद्यालय के बच्चों ने शानदार रंगारंग कर्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत धन्यबाद ज्ञापित करते हुये मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह ने सेवारत रहे समस्त कर्मचारियों उनकी धर्मपत्नियों, उपस्थित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निश्चित ही हमारे संसथान के कर्मचारी एवं अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा है।

कार्यक्रम का सफल संचालन नहुश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएं विभा शैलेश विक्रम सिंह,रीना जैन ,मेनका अरोरा रेनुपावर के वरिष्ठ अधिकारी मन्नू अरोरा ,दीपक पांडेय,प्रणव सोनी,संदीप यावाले, समीर आनन्द, मृदुल भारद्वाज ,संजीव  श्रीवास्तव ,मान्यता प्राप्त श्रम संगठन के पदाधिकारी विजय झा,निर्दोष सिंह,शैलेन्द्र यादव ,आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह सहित भारी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश राय,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय, आर के बर्मा ,वकील,परवेज एवं संतोष तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *