नौगढ़ में सोनभद्र के बॉर्डर की घटना :जंगल में बेर खाने निकले तीन मासूम हुए लापता, मचा हड़कंप! 

Spread the love

परिवार की टूटी उम्मीदें, पुलिस और सोशल मीडिया पर टिकी निगाहें

हर तरफ तलाश जारी, क्या मासूम सही-सलामत मिल पाएंगे? 

चंदौली/ जिले के तहसील नौगढ़ में सोनभद्र की सीमा से सटे उदितपुर सुर्रा गांव के पास जंगल में बेर खाने निकले तीन मासूम बच्चे रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। घटना के बाद से इलाके में हड़प्पा मचा हुआ है। 

बताया जा रहा है कि रविवार को भैरवा गांधी बहुआर सोनभद्र निवासी प्रेम कुमार बियार के तीन बच्चे—प्रतीक (13), प्रतिमा (9) और प्रीतम (6)—बेर खाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे! पहले तो परिजनों ने सोचा कि बच्चे खेल में लगे होंगे, लेकिन जब रात घिरने लगी और कोई सुराग नहीं मिला, तो चिंता बढ़ गई। 

रात भर गांववालों ने जंगलों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, मां बेसुध हो गई, तो पिता बार-बार जंगल की ओर दौड़ने लगे।

सोमवार को पिता प्रेम कुमार बियार ने नौगढ़ थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने तुरंत एक पुलिस टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

*सस्पेंस गहराया, हर तरफ तलाश जारी!* सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें वायरस‌

नौगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चों की तस्वीरें वायरल कर दीं और पूरे इलाके को सतर्क कर दिया गया है। हर गांव में चर्चा है—क्या बच्चे किसी अनजान खतरे में फंस गए? क्या कोई उन्हें बहला-फुसलाकर ले गया? या फिर जंगल में कोई अनहोनी हो गई?

थाना पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन अब सवाल यह है— क्या मासूम सही-सलामत मिल पाएंगे? या फिर यह मामला और भी उलझता जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *