नगर पालिका इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित 

Spread the love

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भंडारे का आयोजन 

अहरौरा मिर्जापुर / नगर पालिका क्षेत्र के सत्यान गंज  मोहल्ले में स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा सोमवार बसंत पंचमी के दिन किया गया। इसके बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

नगर पालिका इंटर कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व प्रधानाचार्य नंदलाल दिवाकर के सहयोग से स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा जोतिषाचार्य पंडित चंद्रमोली त्रिपाठी ने विधि विधान पूर्वक कराया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब दास मौर्य सहित विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका, बच्चें उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *