वाराणसी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 26 नवम्बर का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया था। इसी ऐतिहासिक स्मृति में प्रत्येक वर्ष संविधान दिवस के रुप में मनाया जाता है ।
उक्त विचार आज इंग्लिश या लाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में व्यक्त किया गया वक्ताओं ने आगे कहा कि भारतीय संविधान केवल देश के शासन संचालन का दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की आत्मा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का आधार स्तंभ है। यह हमें अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग और जिम्मेदार रहने की प्रेरणा देता है।
आज के दिन हमें संविधान निर्माताओं, विशेषकर संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तथा प्रारूप समिति के अध्यक्ष भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सहित उन सभी महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने गहन विचार-विमर्श और दूरदर्शिता के साथ देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो विविधताओं से भरे भारत को एकता के सूत्र में बांधता है।
संविधान दिवस मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम संविधान में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, नागरिक स्वतंत्रताओं, सामाजिक समरसता और कानून के शासन के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें। संविधान की रक्षा करना केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है, और तानाशाही फासीवाद ताकतें इस संविधान को खत्म करने पर आमादा हैं ,इस लिये आइए, इस संविधान दिवस पर लोकतंत्र और संविधान में आस्था और विश्वास रखने वाले सभी हम सब संकल्प लें कि संविधान की मूल भावना, उसकी मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखते हुए एक न्यायपूर्ण, समतामूलक, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता पंडित विजयशंकर पान्डेय ने और संचालन फाउंडेशन के सचिव श्री बैजनाथ सिंह ने किया, विचार गोष्ठी के प्रमुख्य वक्ता पूर्व एमएलसी वरिष्ठ नेता और फाउंडेशन के अध्यक्ष पंडित राजेश पति त्रिपाठी जी के अलावा गोष्ठी में विचार रखने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री सीनियर एडवोकेट राधे लाल जी , एडवोकेट प्रभूनाथ पान्डेय एडवोकेट भूपेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द सिंह, विजय कृष्ण राय अन्नू , मनोज चौबे, आनन्द मिश्रा , वैभव त्रिपाठी, महेन्द्र चौहान, ब्रह्म देव मिश्रा, पुनीत मिश्र, , कमला कात पांडे, पंकज मिश्रा एडवोकेट , अशोक कुमार पाण्डेय , युवराज पाण्डेय, सुवास राम , पिन्टू शेख , आदि लोग उपस्थित रहे ।
भारत का संविधान इस देश के करोड़ों लोगों की आत्मा है
