मनोज पाण्डेय
प्रयागराज /ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस, प्रयागराज के प्रांगण में संविधान दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सामाजिक विषय के आचार्य श्री विवेक सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने संविधान दिवस के महत्व, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के वक्तव्यों में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका स्पष्ट रूप से दिखाई दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विवेक सिंह ने कहा कि हमारा संविधान ही हमारी पहचान है और हमें सदैव ही इसका सम्मान करना चाहिए उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की भावना को समझने और उसे अपने आचरण में उतारने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार ने भैया-बहनों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में संविधान का पालन करना चाहिए तभी हम एक सशक्त और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर अपने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाएंगे उन्होंने कहा कि संवैधानिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने संवैधानिक आदर्शों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया इस अवसर पर विद्यालय के सभी भैया-बहन तथा आचार्य बंधु-भगिनी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
