एनटीपीसी कोलडैम द्वारा कसोल में चिकित्सा शिविर का आयोजन

Spread the love

 विलासपुर( हि प्र ) एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्वके अंतर्गत ग्राम कसोल पंचायत हरनौड़ा, जिला बिलासपुर में दिनांक 26 नवम्बर 2026 को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 85 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

एनटीपीसी कोलडैम के धन्वन्तरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों, डॉ हरजीत कौर, डॉ हितेश भारद्वाज एवं उनकी टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। शिविर के दौरान रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं दंत परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई। चिकित्सकों द्वारा जाँच के उपरांत आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया तथा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

इस अवसर पर कोलडैम सीएसआर टीम से श्री देवेंद्र बुंदेला उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एनटीपीसी कोलडैम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।एनटीपीसी कोलडैम की ओर से शिविर के सफल एवं सुचारु आयोजन सहित सीएसआर एवं मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *