बड़ागांव, वाराणसी। बड़ागांव विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा अकोड़ा में मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानवता के आधार पर गरीबों को साल, कंबल, स्वेटर का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी कमलेश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रधान नागेश्वर सिंह के द्वारा वितरण किया गया।इस दौरान गरीब तबके के 200 लोगों को वितरण किया गया जिन्हें अपने घर पर बुलाकर कंबल, साल, स्वेटर व टी-शर्ट के साथ मिठाई का डब्बा भी दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रत्येक वर्ष किया जाता है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने समाजसेवी कमलेश सिंह व नागेश्वर सिंह के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
