डीएम की अध्यक्षता में जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक सम्पन्न

Spread the love

सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज जिला व्यय संवेदनशील कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आबकारी विभाग, राज्य कर एवं वाणिज्य कर विभाग, आयकर विभाग, नोडल व्यय अधिकारी, पुलिस विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद की कोई भी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र व्यय के दृष्टिकोण से संवेदनशील श्रेणी में नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों से इस संबंध में लिखित इनपुट भी प्राप्त किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यदि कहीं भी अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, बहुमूल्य धातुओं, आभूषणों अथवा अन्य किसी प्रकार की सामग्री के वितरण या नकदी की बरामदगी का मामला संज्ञान में आता है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सतर्कता एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रलोभनमुक्त ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *