नव आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी का अध्यापकों ने किया स्वागत 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। जमालपुर विकास खंड के नव आगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह का ब्लाक में कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यापकों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और ब्लॉक में शिक्षा के प्रति बेहतर कार्य का संकल्प व्यक्त किया।स्वागत करने वालों में नोडल शिक्षक संकूल रोशनहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार त्रिपाठी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह, नित्यानन्द सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *