ए.एम ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

मनोज पाण्डेय 

प्रयागराज / करेली स्थित ए.एम. ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ अपनी क्षमता का परिचय दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नजमुल इस्लाम जाफरी रहे उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं खेलों से अनुशासन आत्मविश्वास, मेहनत और टीम भावना का विकास होता है उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा उनकी मेहनत और सहभागिता की सराहना की गई इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मुश्ताक काज़मी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए खेलकूद भी बेहद जरूरी है खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा उनमें सकारात्मक सोच और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं में खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज मोo ज़मीर एवं स्पोर्ट्स कोच सुश्री चेतना शर्मा ने प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिक खेलकूद समारोह में रेड हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि ब्लू हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त कर उपविजेता का खिताब हासिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *