ग्रामसभा अरंगी में धूमधाम से मनाई गई नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती
सैयदराजा। विधानसभा सैयदराजा के कंदवा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा अरंगी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं धरतीपुत्र श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चों को कॉपी-पेन तथा बड़े-बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर नेताजी की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बिरेन्द्र कुमार बिन्द ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का पूरा जीवन गरीबों, किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की राजनीति को मजबूत किया। नेताजी के विचार और संघर्ष हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर बिन्द ने की तथा संचालन अशोक यादव ने किया।

आयोजनक बृजेश यादव (ब्लॉक अध्यक्ष), परमेन्दर यादव, आल्हा बिन्द, परमानंद बिन्द, महेंद्र यादव (विधानसभा अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), तिवारी बिन्द, हनुमान बिन्द, अजीत यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ), रामचन्द्र बिन्द एवं धर्मेंद्र बिन्द रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री दिनेश सिंह, ज्ञानचन्द बिन्द, रामधिन प्रधान, रामधनी यादव, विजयमल बिन्द, परमहंस यादव, अयोध्या गोंड, केशव राजभर, उदल बिन्द, राजन यादव, जयप्रकाश बिन्द, राकेश यादव, संजय यादव, जितेन्द्र यादव, हनुमान यादव, हरिशंकर यादव, गुड्डू कन्नौजिया, लाल बहादुर बिन्द, खुशिहाल यादव, लल्लू बिन्द, लल्लन बिन्द, मदन मुरारी एवं वकील बिन्द सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
