अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में पैराडाइज प्रेक्षागृह में पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ हिंडालको रेनुसागर के मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा, हेड एचआर आशीष पांडेय एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकुल बिंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के मेंटीनेंस जगदीश पात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सुखी एवं सफल जीवन का आधार है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित दिनचर्या, तनाव और खानपान की गलत आदतों के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। ऐसे में प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक जैसी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है।हेड एच आर आशीष पांडेय ने कहा कि हिंडालको रेनुसागर प्रबंधन कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस पांच दिवसीय शिविर का उद्देश्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने लाभार्थियों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली सलाह को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इस तरह के स्वास्थ्य शिविर इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को शुभकामनाएं दीं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी हिंडालको रेनुसागर डॉक्टर मुकुल बृन्दा ने कहा प्राकृतिक चिकित्सा एवं वैकल्पिक उपचार पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा शरीर को स्वस्थ रखने और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एक्यूप्रेशर एवं सुजोक जैसी पद्धतियां भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।शिविर में सेवा दे रहे शिव आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा सेवा संस्थान श्रीगंगानगर राजस्थान से आये एम.डी. एक्यूप्रेशर डॉ. गुलाबराम ने बताया कि इस शिविर में- सर्वाइकल, माइग्रेन, पीठ का दर्द, पसलियों का दर्द, हाथों में कम्पन्न, घुटनों का दर्द, थाइराईड, स्लीप डिक्स, फ्रोजल शोल्डर, चक्कर आना, साइटिका पेन रिंगन वाव, हाथ पांव सुन्न होना, धरण, कब्ज, गैस, सिरदर्द, गठिया, बवासीर, गुर्दे की पथरी, बच्चों का बिस्तर गिला करना, तोतला बोलना, हकलाना, एड़ी में दर्द, मोटापा, बी पी का बढ़ना-घटना, नाभि का खिसकना, लकवा, शुगर, सांस की तकलीफ का ईलाज इस विधि द्वारा किया जायेगा।
पांच दिवसीय इस शिविर के माध्यम से लाभार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा की विभिन्न तकनीकों की जानकारी तथा विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर बृजेश बर्मा ,सदानन्द पांडेय ,रमेश बर्मा एवं सुशील श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
