राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए हार्टफुलनेस हेल्प प्रोग्राम का हुआ आयोजन

Spread the love

सोनभद्र। अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा, माध्यमिक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के अनुक्रम में प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए हार्टफुलनेस का हेल्प प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।  इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन कौशल, जैसे तनाव प्रबंधन और एकाग्रता बढ़ाना, और मानवीय मूल्यों से परिचित कराना है, ताकि वे एक उद्देश्य पूर्ण, संतुलित और खुशहाल जीवन जी सकें। इससे छात्रों में मानसिक शांति, बेहतर भावनात्मक संतुलन, और शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार होता है, जिससे वे अपने लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल कर पाते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र  जयराम सिंह के निर्देशन में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र तथा अन्य राजकीय विद्यालयों में हार्टफुलनेस का हेल्प प्रोग्राम हार्टफुलनेस ट्रेनर एवं जिला कोऑर्डिनेटर गोपाल और हार्टफुलनेस वालंटियर कंचन लता द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की प्रिंसिपल  निशा सिंह एवं वरिष्ठ प्रवक्ता वंदना सिंह द्वारा पूर्ण रूपेण सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता वंदना सिंह को  हार्टफुलनेस पत्रिका प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *