प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु संख्या 04131/04132 कानपुर सेंट्रल (CNB)–एसएमवीटी बेंगलुरु (SMVB)–कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नवत है।
गाड़ी संख्या 04131 (कानपुर सेंट्रल–एसएमवीटी बेंगलुरु): यह गाड़ी 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक कुल 6 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। यह प्रत्येक रविवार को कानपुर से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04132 (एसएमवीटी बेंगलुरु–कानपुर सेंट्रल): यह गाड़ी 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक कुल 6 अतिरिक्त फेरे संचालित करेगी। यह प्रत्येक बुधवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी।
कोच संरचना: इस विशेष गाड़ी में कुल 24 कोच होंगे, जिनमें 10 स्लीपर श्रेणी, 02 तृतीय श्रेणी, 01 द्वितीय, 09 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं।
