मनोज पाण्डेय
प्रयागराज / सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, नैनी, प्रयागराज में भारत विकास परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमान सुरेश जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही रामकृष्ण मिशन के स्वामी अक्षरानंद महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, विद्यालय के वरिष्ठाचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी के महान व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया अतिथियों ने उनके विचारों को आत्मसात करने तथा उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है उनकी प्रतिमा की स्थापना से विद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, चरित्र निर्माण एवं सेवा भाव की निरंतर प्रेरणा मिलती रहेगी कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
