सोनभद्र, सिंगरौली। सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की खड़िया परियोजना में गत गुरुवार को अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर से 19 नवंबर तक लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली गई जिसमें एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों की 12 टीमों से कुल 168 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
समापन समारोह के दौरान समापन समारोह के दौरान महाप्रबंधक (मानव संसाधन), राजेश त्रिवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में उन्होनें विजेता टीम को बधाई दी तथा उपस्थित सभी से खेल कूद गतिविधियों में हिस्सा लेने हेतु आह्वान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (खड़िया), के. डी. जैन, परियोजना जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्षगण, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड मेम्बर्स एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
खिताबी मुकाबले में जयंत टीम की जीत
अंतर-क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच जयंत एवं मुख्यालय की टीमों के बीच खेला गया। इस दौरान जयंत टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ मुख्यालय टीम को हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। प्रतिस्पर्धा के दौरान जगन्नाथ वैश्य (जयंत) बेस्ट प्लेयर, मुकुल सिंह (जयंत) बेस्ट सेटर , शशि कुमार वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट लिबेरो एवं पंकज वैश्य (मुख्यालय) बेस्ट स्मैशर बने। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष अपने कर्मियों का मनोबल बढ़ाने एवं उनके शारीरिक और मानसिक विकास हेतु ऐसी अनेक खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।
