150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया लाभ
सोनभद्र, सिंगरौली। शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में अर्वाचीन हॉस्पिटल, वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सक- डॉ. प्रेम शंकर (MBBS, MD-Cardio), कार्डियक एवं थोरेसिक सर्जन डॉ. हरेंद्र ओझा (MBBS, MS, MCh-CTVS, KEM मुंबई) तथा न्यूरोसर्जन डॉ. अविनाश श्रीवास्तव (MBBS, MS, MCh) द्वारा उपस्थित मरीजों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। इस अवसर पर कुल 154 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा कर्मियों और हितग्राहियों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे अनेक शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।
एनसीएल एनएससी ने लगाया निःशुल्क हृदय एवं मस्तिष्क रोग चिकित्सा शिविर
