डाला नगर पंचायत में पांच स्थानों पर बनेगा ओपन जिम और पार्क, 92 लाख रुपये होंगे खर्च

Spread the love

नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी ने किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास, सभी सभासद रहे मौजूद

डाला (सोनभद्र)। नगर पंचायत डाला क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पांच स्थानों पर ओपन जिम एवं पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इन निर्माण कार्यों पर लगभग 92 लाख रुपये की धनराशि जीएसटी सहित खर्च की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवंती कुमारी द्वारा प्रस्तावित निर्माण कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी सभासदगण उपस्थित रहे। ओपन जिम और पार्क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को व्यायाम, खेलकूद और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

हालांकि, निर्माण कार्यों को लेकर अभी भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर चार में भूमि चिन्हित कर ली गई है, जबकि शेष तीन स्थानों के लिए भूमि का चयन अभी बाकी है। नगर क्षेत्र में ओपन जिम एवं पार्क निर्माण की इस पहल को स्वास्थ्य, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष स्थानों पर भी निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *