भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने सुखनंदन चौरसिया

Spread the love

निष्ठा व समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए रहूंगा तत्पर-सुखनंदन चौरसिया*

ओबरा-। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल व भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया की संस्तुति पर ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय (काशी) अध्यक्ष चौधरी इंद्र भूषण मौर्य ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है।जिसमें बीजेपी नेता सुखनंदन चौरसिया को काशी क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।सूची जारी होते ही क्षेत्र में बधाई देने का तांता लग गया वही सुखनंदन चौरसिया ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने के प्रति कटिबद्ध रहूंगा।बताते चले कि

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में 36 सदस्यीय क्षेत्रीय कार्यसमिति बनाई गई है। इस नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा चेहरों का संतुलित समावेश दिखाई देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने से काशी पर पूरे देश की निगाह रहती है। ऐसे में काशी क्षेत्र में भाजपा के आधार को और अधिक मजबूत करने में अब नई टीम जुटेगी।

*भाजपा काशी क्षेत्र में 16 संगठनात्मक जिले है शामिल*

भाजपा काशी क्षेत्र की नई टीम 16 संगठनात्मक जिलों में संगठन के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी। इन जिलों में वाराणसी जिला,वाराणसी महानगर,चंदौली,भदोही,मिर्जापुर,सोनभद्र,गाजीपुर,जौनपुर,मछलीशहर,प्रतापगढ़,सुल्तानपुर,अमेठी,प्रयागराज महानगर,प्रयागराज यमुना पार,प्रयागराज गंगा पार और कौशांबी जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *