गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने की सहभागिता

Spread the love

स्टाम्प मंत्री शास्त्री घाट पर छठ महापर्व कार्यक्रम में भी शामिल हुए

वाराणसी। सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सहभागिता कर गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

     इस अवसर पर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सिख समाज के लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों एवं उनके द्वारा दिए गए मानवता, प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे के संदेश को याद किया। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन एवं उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।शोभायात्रा में प्रमुख रूप से सोनू जी, अमरजीत सिंह, मोनू जी, राकेश सिंह अलगू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।तत्पश्चात् मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कचहरी के वरुणा किनारे शास्त्री घाट पर छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं से उनका कुशलक्षेम पूछा तथा महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल स्वयं भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे। इस दौरान अरविंद सिंह, दिनेश यादव, लक्ष्मण आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *