*6वें जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा भगवान बिरसा मुंडा का संदेश, वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री
चन्दौली। प्रधानमंत्री द्वारा 6वें जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र-स्तरीय मुख्य समारोह में वर्चुअल माध्यम से जनपद में विभिन्न जगहों से जुड़ कर लाइव कार्यक्रम देखा गया। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस लाइव प्रसारण को देखा।
इसके साथ ही जनपद की सभी तहसीलों एवं विकास खंड (ब्लॉक) स्तर पर भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और जनजातीय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन के जरिए भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उनके योगदान को नमन किया गया और जनजातीय संस्कृति एवं विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
