अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने पूजा स्थल पोखरे का किया निरीक्षण
अहरौरा, मिर्जापुर। शुक्रवार को नहाय खाएं के साथ छठ पूजा पर्व की शुरुवात हो गई वही पूजा स्थलों घाटों व नदियों के किनारे साफ सफाई का कार्य भी शुरू हो गया है।नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने पूजा स्थल सहुवाईन पोखरा का निरीक्षण कर सफाई नायक को सफाई कराने का निर्देश दिया।

मदापुर गांव के पास नदी के किनारे गंदगी यही पूजा करती है महिलाएं
नगर पालिका क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में छठ पूजा किया जाता है।नगर पालिका क्षेत्र में सहुवाईंन पोखरा पर नगर की महिलाएं भारी संख्या में पहुंच कर छठ पूजा करती हैं।इसके अलावा इमिलिया चट्टी क्षेत्र में जरगो माइनर में छठ पूजा किया जाता है जिसके लिए सभी स्थानों पर साफ सफाई का कार्य शुरू हो गया है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया की छठ पूजा पर्व पर पोखरे के किनारे और आसपास सफाई कराने का निर्देश सफाई नायक को दिया गया है।
नदी किनारे होती हैं छठ पूजा साफ सफाई का पता नहीं
क्षेत्र के मदापुर गांव में गांव के दक्षिण तरफ स्थित गड़ई नदी में गांव सहित आसपास की ब्रती महिलाएं आकर छठ पूजा करती है लेकिन वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है गांव में नियुक्त सफाई कर्मियों का कही कोई अता पता नहीं है। मदापुर गांव के पास नदी के किनारे गंदगी यही पूजा करती है महिलाएं
