एनटीपीसी अंता में गरिमामय समारोह के साथ मना 52वाँ एनटीपीसी स्थापना दिवस

Spread the love

अंता । एनटीपीसी अंता में 7 नवंबर 2026 को एनटीपीसी का 52वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख नरेंद्र नाथ सिन्हा ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी की गौरवशाली यात्रा, राष्ट्र के ऊर्जा क्षेत्र में इसके योगदान तथा अंता परियोजना की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए  विनय चौधरी एवं अरविंद देव भाटिया को पावर एक्सेल अवार्ड तथा दशरथ मित्तल को एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परिचालन विभाग द्वारा सुरक्षा जागरूकता पर आधारित मूक अभिनय प्रस्तुत किया गया, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को दर्शाया गया। साथ ही एनटीपीसी अंता की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित लेगेसी फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों में पठन संस्कृति एवं ज्ञान के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘Beyond the Pages – NTPC Anta Book Club’ की शुरुआत की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारीगण, संविदा कर्मी तथा सीआईएसएफ के प्रतिनिधि एवं प्रेरणा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती मौसमी सिन्हा समेत प्रेरणा महिला मंडल की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *