60.5 किलो गांजा के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

सोनभद्र। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ शाहजहांपुर जनपद के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त एक सुजुकी सियाज कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।  4 नवंबर की रात करीब 8.45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम यादव (21 वर्ष) पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद तथा सीबू अली (24 वर्ष) पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।
 इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा मय टीम, रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक बनारसी यादव, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव एवं उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार व अमरजीत यादव तथा कांस्टेबल राम सिंह यादव और हरिश्चन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *