सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोनभद्र में उमेश कुमार ओझा को पुनः जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उमेश कुमार ओझा ने इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी तथा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू द्विवेदी सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वह किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, उनके हितों के लिए कार्य करने तथा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं देने वाले सभी शुभचिंतकों, मित्रों और कार्यकर्ताओं का भी हृदय से धन्यवाद व्यक्त किय
