आलापुर, अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश सचिवालय में विधान मण्डल की बैठक में प्रमुख सचिव गृह विभाग से आलापुर विधायक त्रिभुवनदत्त ने विकास खण्ड जहांगीरगंज के तेंदुआई कला में फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। मालूम हो सचिवालय में विधान मण्डल की अनुसूचित जातियों,अनुसूचित जन जातियों तथा विमुक्त जातियों संबंधी संयुक्त समिति 25/26 की गृह विभाग तथा सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग की बैठक संपन्न हुई।

उक्त बैठक में सपा के राष्ट्रीय सचिव/आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवन दत्त शामिल हुए। इस दौरान बैठक में विधायक त्रिभुवन दत्त ने विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खंड जहांगीरगंज मुख्यालय (तेंदुआईकला) में फायर ब्रिगेड स्टेशन के स्थापना की मांग की। विधायक त्रिभुवनदत्त की जनहित की इस मांग को काफी समय से लोग चर्चा कर रहे थे क्षेत्रीय लोगों की मांग को विधायक ने अमलीजामा पहनाने का प्रयास किया है। विधायक के इस प्रयास से अग्निकांड जैसे भयावह हादसे से लोगों को जल्दी राहत मिलेगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए खुशी जाहिर किया है।
