सोनभद्र। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल में 31 अक्टूबर,2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात के.के. होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) द्वारा उपस्थित जन समूह को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एम. सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं एवं परियोजना), निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ.बी.के. भराली, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं), सी.बी. ओझा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम), एच.पी. देवांगन, महाप्रबंधक (वीएसआर ओवर हॉलिंग) तथा अनिरुद्ध सिंह, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंतर्गत उत्साहपूर्ण एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम’ का गायन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द एवं सामूहिक प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की उस महान विरासत को समर्पित रहा, जिन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
एनटीपीसी विंध्याचल में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया
