राष्ट्रीय सनातन संघ के प्रदेश सलाहकार बनाये गये मौनी बाबा मठ के पीठाधीश्वर सुरेश कुमार मिश्र

Spread the love

वाराणसी। राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबेडकर नगर स्थित मौनी बाबा मठ के पीठाधीश्वर सुरेश कुमार मिश्रा को प्रदेश सलाहकार मनोनीत किया गया है। 

राष्ट्रीय सनातन संघ की वाराणसी इकाई की ओर से इस मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष  सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रभारी  विजय शंकर चौबे , मंडल सचिव  आनंद राय , जिला प्रभारी शिवपूजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष  सत्य प्रकाश चतुर्वेदी ने सुरेश कुमार मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मिश्रा जी के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश में संगठन को नई दिशा मिलेगी और सनातन विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *