आलापुर, अंबेडकर नगर। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और हवा के तेज झोंको से खेत में खड़ी किसानों की धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है और पकी हुई फसल गिरकर पानी में डूब गई है जिससे किसानों के चेहरे पर चिन्ता साफ़ दिखाई दे रही है। मालूम हो अर्नब तूफान का असर इलाके में भारी बारिश एवं तेज आंधी के कारण कई गांवों में ग्रामीणों की तैयार फसले गिर गई है जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं और जलजमाव के कारण धान, के साथ आलू और चना,मटर जैसी मुख्य खरीफ फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।सब्जियों के खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक चोट पहुंची है। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने मांग की है कि क्षेत्र में नुकसान हुई फसलों का सर्वे करवाकर लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
तेज हवा व बारिश के कारण किसानों की फसलें बर्बाद
