सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा मौजूद रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी महान लेखक, कवि और दार्शनिक थे जिन्होंने रामायण कथा लिखने का काम किया।सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने के प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा के साथ राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडे, ऋषि राज यादव, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉक्टर केडी सिंह पटेल, जगत पटेल, विवेक सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
