40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी 

Spread the love

आलापुर, अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम खरुवइयां शंकरपुर पुल के पास 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।  दोपहर करीब दो बजे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव का पहचान कराने में जुटी है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में शंकरपुर पुल के पास सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे खरुवैया शंकरपुर पुल के पास एक व्यक्ति का शव नदी में दिखाई दिया। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान भी स्पष्ट नहीं होने के कारण उसके नाम और पते के संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल शंकरपुर पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *