अनपरा, सोनभद्र। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, रेनुसागर के तत्वावधान में हिंडालको रेनुसागर परिसर स्थित पैराडाइज प्रेक्षागृह के प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में महालक्ष्मी जी की पूजा सम्पन्न हुई।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह सपत्नी दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ,हेड एच आर आशीष पांडेय,डॉक्टर मुकुल बिंदा ,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह,सौम्या मिश्रा सपत्नी करबी दास मिश्रा, मनीष सिंह ने विधि विधान पूर्वक महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। की।तत्पश्चात आरती एवं महा प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा में सहभागिता की।
महालक्ष्मी पूजा के आयोजन से रेनुसागर परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था की भावना को और मजबूत किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के सचिव पी के चटर्जी ,प्रद्युत दास ,विधान बोस ,शोभनाथ ओझा ,दीपक सेन गुप्ता, एस के गोस्वामी ,मुकेश श्रीवास्तव, गौतम घोषाल शुभेंदु घोष, रीता चटर्जी, संगीता दास, निविदिता गोस्वामी ,जाली बोस, रूबी मुखर्जी का सराहनीय सहयोग रहा।
