गढ़वल निवासी डाक्टर माया को पीएचडी उपाधि मिलने पर हर्ष 

Spread the love

अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र आलापुर के थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम गढ़वल निवासी माया पत्नी डॉ. लक्ष्मण को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है और क्षेत्र में खुशी की लहर है।  डॉ. माया ने अपना शोधकार्य ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल और आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी की साहित्येतिहास-दृष्टि का तुलनात्मक अध्ययन’ विषय पर डॉ. प्रवीन कुमार यादव के कुशल निर्देशन में पूरा किया। बाह्य विशेषज्ञ के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. राकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। उनका शोध हिंदी साहित्य के दो प्रमुख आलोचकों की साहित्य इतिहास-दृष्टि को समझने की दिशा में महत्त्वपूर्ण है।

डॉ. माया वर्ष 2022 से टी. एन. पीजी कॉलेज, टांडा, अंबेडकर नगर में हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। इस अवसर पर डॉ. माया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता (श्रीकेश– धनावती) अपने पति डॉ. लक्ष्मण, बड़े भाई डॉ. चंद्रभान राव व अन्य परिजन एवं गुरुजनों और सहयोगियों डॉ. माया गोला, डॉ. लालजीत, डॉ. अमूल्य सिंह, धीरेंद्र, वाल्मीकि, राजमंगल, विजय, राजनाथ प्रजापति आदि के साथ–साथ अपने मायके के स्नेही और आत्मीय जनों को दिया है। उन्होंने कहा कि शोधकार्य के दौरान प्राप्त अनुभव और निष्कर्ष हिंदी साहित्य के अध्ययन तथा साहित्येतिहास की समझ को समृद्ध करने में उपयोगी सिद्ध होंगे। डॉ. माया की इस उपलब्धि पर उनको ग्राम प्रधान मुकेश यादव, ससुर बृजनाथ प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव आदि ने  बधाई दी और कहा उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *