नगर में चारों तरफ दुर्गा पूजा की धूम बिजली के झालरों से सजा नगर 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। नगर में जगह जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित पूजा पाठ का कार्य किया जा रहा है शाम को दुर्गा सप्तशी का पाठ मां के अर्चक द्वारा किया जा रहा है। शाम को लोगो की भीड़ दुर्गा पूजा पंडाल में उमड़ रही है। इसी के साथ ही नगर बिजली के झालरों से सजाया गया है।

नगर के पांडेय जी त्रिमुहानी पर स्थापित मां की प्रतिमा लोगों की आकर्षण की केन्द्र बनी हुई है भारी संख्या में श्रद्धालु यहाँ पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। नगर के चौक बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं और श्रद्धालु सुबह शाम पंडाल में पहुंच कर पूजा पाठ कर रहे हैं। यहां के अर्चक राजेश्वरी जी महराज नियमित पाठ व पूजा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *