इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में अनुराग तिवारी लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष, आशीष गौतम महामंत्री निर्वाचित

Spread the love

फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई में ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी पी.के. पटेल ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर अनुराग तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रतीक वर्मा को 86 मतों से पराजित कर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर आशीष कुमार गौतम ने स्वयम् प्रकाश को 75 मतों से हराकर जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद के लिए अनुराग तिवारी को 215 मत मिले, जबकि प्रतीक वर्मा को 129, बबलेश कुमार मिश्र को 16, अरविंद कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार सिंह को 12-12 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर आशीष कुमार गौतम को 227 मत मिले, जबकि स्वयम् प्रकाश को 152 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार सिंह ने 216 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी मसरूर अहमद सिद्दीकी को 93 तथा राजेश कुमार श्रीवास्तव को 64 मत मिले। दिनेश कुमार सिंह ने 123 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

संयुक्त मंत्री पद पर अरविंद चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 265 मत प्राप्त किए और अखिलेश चंद्र यादव को 204 मतों से पराजित किया। अखिलेश चंद्र यादव को 61 तथा राम विशुन को 59 मत मिले। संगठन मंत्री पद पर बी.पी. सिंह (मुन्ना) 171 मत प्राप्त कर विजयी हुए। बी.के. यादव और वी.पी. मिश्र को 133-133 मत मिले। प्रचार मंत्री पद पर राम दीन पाल ने 123 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। संजय सिंह को 109, राजीव वर्मा को 104 तथा अपूर्व कुमार सक्सेना को 41 मत मिले।स्थापना मंत्री पद पर सी.बी. सिंह ने सीधे मुकाबले में मनोज त्रिपाठी को 43 मतों से पराजित किया। सी.बी. सिंह को 212 और मनोज त्रिपाठी को 169 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गौतम कुमार ने 276 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी डी.के.एस. चंदेल को 107 मत मिले।

कार्यकारी सदस्यों के पदों पर भी प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

कार्यकारी सदस्य ई पद पर रवींद्र कुमार शर्मा ने 266 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सतीश कुमार मौर्य को 114 मत मिले। कार्यकारी सदस्य एफ पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव 236 मत प्राप्त कर विजयी हुए, जबकि आर.के. मिश्र को 144 मत मिले। कार्यकारी सदस्य एफ-1 पद पर गिरीश चंद्र ने 116 मत प्राप्त कर एस.के. अवस्थी को पराजित किया। एस.के. अवस्थी को 114 मत मिले। कार्यकारी सदस्य जी पद पर अजय कुमार दुबे ने 218 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि शैलेश कुमार श्रीवास्तव को 163 मत मिले। कार्यकारी सदस्य जी-1 पद पर विनीत कुमार दुबे 131 मत प्राप्त कर विजयी हुए। मनोज कुमार सिंह को 73, पीयूष मेहता को 61, एस.के. विश्वकर्मा को 57 तथा राजमणि पटेल को 53 मत मिले। कार्यकारी सदस्य जी-2 पद पर अम्बुज पाण्डेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, कार्यकारी सदस्य एच-1 पद पर अभिषेक श्रीवास्तव ने 232 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी विष्णु कांत तिवारी को 148 मत मिले।

चुनाव अधिकारी पी.के. पटेल ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर संतोष व्यक्त करते हुए इसमें सहयोग करने वाले अधिकारियों एवं सभी संबंधित लोगों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख पी.के. सिंह, मानव संसाधन विभागाध्यक्ष शम्भू शेखर, इफको इम्प्लाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय तथा महामंत्री विजय कुमार यादव ने चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *