सोनभद्र। जनपद में आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विंध्य डेंटल केयर में जनपद की पहली इन-हाउस ओपीजी (OPG) मशीन का उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे ने किया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ. अनुराधा राय ने विधायक का स्वागत किया।
डॉ. अरविंद सिंह एवं डॉ. अनुराधा राय पिछले 18 वर्षों से जनपद में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। ओपीजी मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को दांतों, जबड़े और आसपास की संरचनाओं की विस्तृत जांच कराने में सहूलियत मिलेगी। इससे दंत रोगों की पहचान और उपचार की योजना बनाने में चिकित्सकों को मदद मिलेगी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों में जाने की जरूरत भी कम हो सकती है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोनभद्र जैसे जनपद में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जनहित में महत्वपूर्ण कदम है। सदर विधायक सहित उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, विकास मिश्रा सहित डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. आर.एस. सिंह, डॉ. टी.पी. सिंह, डॉ. शुभेंदु सिंह, डॉ. वीना सिंह, डॉ. बृजेश दूबे, डॉ. राकेश पांडेय डॉ प्रशांत शुक्ला तथा अन्य गणमान्य लोग एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विंध्य डेंटल केयर प्रबंधन ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।
