एनटीपीसी विंध्याचल में ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ के रंगों से सजा डांडिया एवं गरबा उत्सव

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में मूल मूल्य “परस्पर सम्मान एवं विश्वास” के अंतर्गत नवरात्रि गतिविधियों की श्रृंखला में 14 अक्टूबर को वीवा प्रांगण में डांडिया म्यूजिकल चेयर एवं गरबा फ्रीस्टाइल डांस का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कर्मचारियों की जीवन संगिनियों, महिला आश्रितों एवं बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अक्टूबर माह के कोर वैल्यू “परस्पर सम्मान एवं विश्वास” चैंपियन  प्रणव वर्मा, अपर महाप्रबंधक(मानव संसाधन) के उद्घाटन संबोधन से हुआ। इस अवसर पर ‘परस्पर सम्मान एवं विश्वास’ की पूरी मूल मूल्य टीम तथा वीवा के महासचिव हिमांशु कैतवास उपस्थित रहे। उल्लास एवं सहभागिता से भरपूर इस आयोजन ने कर्मचारियों के परिवारों को एक साथ जोड़ते हुए आपसी सम्मान, विश्वास एवं सौहार्द की भावना को सुदृढ़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *