एनटीपीसी कहलगाँव: डीएवी पब्लिक स्कूल में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह का आयोजन

Spread the love

भागलपुर। एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को डीएवी पब्लिक स्कूल में विजिलेंस जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत मंत्रालय के उप सचिव कुंदन भारती सिन्हा तथा एनटीपीसी कहलगाँव के परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में श्री सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त किया। यह पहल युवा पीढ़ी में सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के मूल्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *