सोनभद्र, सिंगरौली। सोमवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास आवंटन नियमों के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आवास आवंटन प्रक्रिया से संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित नियमों एवं विनियमों के अनुरूप आवास आवंटन की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
कार्यशाला के दौरान एनसीएल से कंपनी जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई सचिव, महाप्रबंधक (प्रशासन) तथा उनकी टीम, सभी परियोजना एवं इकाइयों से जेसीसी सदस्य, स्टाफ ऑफिसर्स (मानव संसाधन), डीलिंग ऑफिसर्स, हाउसिंग अलॉटमेंट कमिटी सदस्य सहित अन्य ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से आवास आवंटन प्रक्रिया, कमेटी का गठन, आवंटन के बाद आवास लेने की प्रक्रिया, कर्मचारी के सेवाकाल के दौरान निधन की स्थिति में आश्रित को आवास आवंटन, आवासों में आरक्षण, आवास परिवर्तन प्रक्रिया, पदोन्नति एवं स्थानांतरण की स्थिति में आवास बदलाव, गृह भाड़ा भत्ता प्रावधान, हाउस अलॉटमेंट कमेटी की ज़िम्मेदारियाँ व कर्तव्य तथा सामान्य दिशा निर्देशों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान प्रेजेंटेशन प्रबंधक (मानव संसाधन) कौशल कुमार द्वारा दिया गया।
उक्त कार्यशाला के माध्यम से आवास आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नियमों की जानकारी देना तथा व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
