सामाजिक न्याय, सादगी और जनसेवा के प्रतीक थे नेताजी – राम निहोर यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सपाइयों ने नेताजी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों और जनसेवा को याद किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं की आवाज बुलंद की। शिक्षक से लेकर देश के रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफर संघर्ष एवं जनसेवा की मिसाल है।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जमीन से जुड़े लोगों के हितों को प्राथमिकता दी और समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे और परमेश्वर दयाल ने कहा कि नेताजी के विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा की राह दिखाते रहेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि नेताजी की नीतियों और विचारधारा ने समाज के सभी वर्गों को राजनीतिक भागीदारी का अवसर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है। कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, वेदमणि शुक्ला, चैधरी यशवंत सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, फूलवंती गौड़, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडेय, भरोसे सिंह पटेल, विजय यादव, राधा सिंह, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, अनिल कुमार यादव, मन्नू पांडेय, सुनील गौड़, लाल बहादुर पाल, राम प्यारे सिंह पटेल, त्रिपुरारी गौड़, रमेश सिंह यादव, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सुरेश नामवर कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, विमलेश पटेल, रामेश्वर भाई पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, जितेंद्र बियार, बाबू हाशमी, दीपक केसरी, सत्यम पांडेय, पवन पटेल, गीता गौड़, फारूक अली जिलानी, कृपा शंकर चैहान, अजीत मौर्य, प्रदीप कनौजिया, राम शंकर वर्मा, चंद्र भूषण, जयप्रकाश मौर्य, मानिकचंद कनौजिया, अभिषेक प्रजापति, संतोष पासवान, प्रमोद, सत्येंद्र ओझा, दयाराम मौर्य, नजमुद्दीन, गोविंद, डॉ. केडी सिंह पटेल, सुरेंद्र, सतीश कुमार, राम प्रकाश, बचोले प्रसाद पटेल, बलवंत, रवि प्रकाश चतुर्वेदी, अतुल दुबे, धीरज पाठक, आशीष पटेल, राधेश्याम, मुकेश सिंह, अफरोज खान, सुशील राय, बलवंत यादव, जगत पटेल, राजेश कुमार यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, अभिनव पांडेय, अखिलेश यादव, रमेश बागी, मुरारी मौर्य, गोविंद, राजनाथ, दीनानाथ अग्रवाल, विजय शंकर जायसवाल, मैरी देवी, रूपा देवी, अनीता सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *