प्रयागराज । मैहर स्टेशन पर आयोजित होने वाले प्रसिद्ध शारदीय नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा 15 जोड़ी (कुल 30) प्रमुख ट्रेनों को मैहर रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव (स्टॉपेज) प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह ठहराव दिनांक 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 की अवधि के दौरान प्रभावी रहेगा।
मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव वाली प्रमुख डाउन ट्रेनें:
• गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस: (समय: 03:10 से 03:15 बजे, दिनांक 11.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस: (समय: 03:10 से 03:15 बजे, दिनांक 10.10.26 से 20.10.26)
• गाड़ी संख्या 12669 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-छपरा गंगा कावेरी एक्सप्रेस: (समय: 20:50 से 20:55 बजे, दिनांक 10.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस: (समय: 15:05 से 15:10 बजे, दिनांक 10.10.26 से 17.10.26)
• गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)-धनबाद एक्सप्रेस: (समय: 17:20 से 17:25 बजे, दिनांक 16.10.26)
• गाड़ी संख्या 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस: (समय: 10:40 से 10:45 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस: (समय: 05:35 से 05:40 बजे, दिनांक 14.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस: (समय: 11:05 से 11:10 बजे, दिनांक 15.10.26)
• गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस: (समय: 10:40 से 10:45 बजे, दिनांक 15.10.26)
• गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस: (समय: 06:45 से 06:50 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस: (समय: 10:40 से 10:45 बजे, दिनांक 16.10.26)
• गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस: (समय: 15:05 से 15:10 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस ज्ञान गंगा एक्सप्रेस: (समय: 11:05 से 11:10 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस: (समय: 01:00 से 01:05 बजे, दिनांक 16.10.26)
• गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस: (समय: 02:00 से 02:05 बजे, दिनांक 11.10.26 से 21.10.26)
मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव वाली प्रमुख अप ट्रेनें:
• गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 20:25 से 20:30 बजे, दिनांक 11.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 20:25 से 20:30 बजे, दिनांक 12.10.26 से 22.10.26)
• गाड़ी संख्या 12670 छपरा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल गंगा कावेरी एक्सप्रेस: (समय: 07:25 से 07:30 बजे, दिनांक 12.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड श्रमिक एक्सप्रेस: (समय: 11:40 से 11:45 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) एक्सप्रेस: (समय: 22:25 से 22:30 बजे, दिनांक 12.10.26 से 19.10.26)
• गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 11:25 से 11:30 बजे, दिनांक 10.10.26 से 17.10.26)
• गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस: (समय: 01:55 से 02:00 बजे, दिनांक 11.10.26 से 18.10.26)
• गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस: (समय: 04:20 से 04:25 बजे, दिनांक 10.10.26 से 17.10.26)
• गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस: (समय: 17:15 से 17:20 बजे, दिनांक 17.10.26)
• गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 08:50 से 08:55 बजे, दिनांक 13.10.26 से 20.10.26)
• गाड़ी संख्या 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 13:40 से 13:45 बजे, दिनांक 14.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 08:15 से 08:20 बजे, दिनांक 14.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे ज्ञान गंगा एक्सप्रेस: (समय: 11:25 से 11:30 बजे, दिनांक 14.10.26 से 21.10.26)
• गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस: (समय: 23:15 से 23:20 बजे, दिनांक 13.10.26 से 20.10.26)
• गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस: (समय: 22:40 से 22:45 बजे, दिनांक 11.10.26 से 21.10.26)
माँ शारदा मंदिर दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालु एवं यात्री रेलवे सूचना प्रणाली, पूछताछ नंबर 139 अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से ट्रेनों के ठहराव और समय सारणी की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
