इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

फूलपुर।इफको फूलपुर इकाई में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुमित कुमार, उप श्रमायुक्त, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के निर्देश में तथा मनोज कुमार यादव श्रम प्रवर्तन अधिकारी, फूलपुर के उपस्थिति में हुआ। स्वास्थ्य श्रमिक,सुरक्षित श्रमिक तथा समृद्ध उत्तर प्रदेश की भावना के साथ इफको फूलपुर में कार्यरत संविदाकार श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय परामर्श शिविर में 350 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फूलपुर के चिकित्सकों जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा नाक, कान, गला विशेषज्ञ शामिल रहे। शिविर में पैथोलॉजी जांच की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें शुगर, बी.पी., डेंगू एवं मलेरिया आदि की जांच की गई, जांच उपरांत जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। संविदाकार श्रमिकों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल रही। इस दौरान विभागाध्यक्ष मानव संसाधन शम्भू शेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिता मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, विष्णु कांत तिवारी, अखिलेश शुक्ल, राहुल कुमार, आलोक शुक्ल, सालिक राम, प्रदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *