उड़ीसा से कार में गांजा लेकर वाराणसी जा रहा युवक गिरफ्तार,कार सीज

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बनस्थली महाविद्यालय के पास से पुलिस ने गुरुवार को सुबह लगभग 12 बजे कार में जगह जगह चैम्बर बनाकर उसमें उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे युवक को पुलिस ने लगभग 32 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी आपरेशन मोहमद फहीम ने बताया की चौकी प्रभारी नगर आशीष सिंह को मुखबीर से सूचना मिली की कुछ लोग कार उड़ीसा से गांजा लेकर बेचने हेतू वाराणसी जा रहे हैं इस पर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित बनस्थली महाविद्यालय के पास टोल प्लाजा के नजदीक संदिग्ध वाहनों की शुरू कर दिया और सोनभद्र की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें जगह जगह चैम्बर बनाकर रखा गया 32 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने थाने लाकर एन डी पी एस एक्ट में गाड़ी सीज करते हुए चालक अभिनन्दन प्रजापति निवासी खारी जैपार थाना शिवपुर वाराणसी को जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया की कहा से कैसे गांजा लिया था और कौन सहयोगी है इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *