काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, PM मोदी पर 500 से अधिक किताबें देखकर आश्चर्यचकित हुईं अकी आबे

Spread the love

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। फेस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे, उनके साथ श्रीमती अकी आबे भी बुक फेस्ट में शिरकत करने आईं। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती अकी आबे फेस्ट में PM मोदी पर लिखी गई 500 से अधिक किताबों की प्रदर्शनी देखकर आश्चर्य में भर गईं।

         इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री पर लिखी किताबों का अवलोकन किया। उनका स्वागत CMPPR के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने किया।

*पहले दिन के सत्र में मंथन*

कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के विषय प्रवर्तन से हुई। इसके बाद हनुमान अंश की प्रोड्यूसर सुश्री अनुप्रिया नागर ने अपनी बात रखी। मुख्य पैनल चर्चा *”मोदी के पच्चीस साल”* में-

– *श्री किशोर मकवाना*- *श्री अरविंद चतुर्वेदी* – *श्री मुकेश मोहन गुप्त* – *डॉ. पवन विजय*

ने हिस्सा लिया और मोदी के 25 साल के सफर पर चर्चा की। कार्यक्रम में दिल्ली से आई महिला बाइकर सुश्री कंचन भी रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *