महाप्रबंधक  डिम्पी गर्ग ने धनबाद मंडल में कार्यरत ट्रैक मेंटेनेर को उनके सराहनीय कार्य के लिए किया सम्मानित

Spread the love

हाजीपुर, ।पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  डिम्पी गर्ग ने आज मुख्यालय, हाजीपुर में धनबाद मंडल के हजारीबाग रोड में कार्यरत ट्रैक मेंटेनेर ।।।  फेकन कुमार की ड्यूटी के दौरान उनके द्वारा बरती गयी अतिरिक्त सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं संरक्षा के प्रति सजगता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।  फेकन कुमार, ट्रैक मेंटेनेर ।।।, धनबाद मंडल के हजारीबाग रोड में समपार संख्या-31 पर कार्यरत हैं।  एकअक्टूबर.2026 को 08:50 बजे एक मालगाड़ी समपार संख्या-31 से गुजर रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के 24वें वैगन में हॉट एक्सल के कारण धुआं निकलते हुए देखा।  फेकन कुमार ने बिना समय गंवाए इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी ।

सूचना प्राप्त होते ही मालगाड़ी को हीरोडीह स्टेशन पर रोककर संरक्षा जांच एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही की गई।  फेकन कुमार की सजगता एवं त्वरित सूचना के फलस्वरूप संरक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में समय रहते उचित कार्रवाई संभव हुई ।

महाप्रबंधक  डिम्पी गर्ग ने  फेकन कुमार के इस कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि रेल परिचालन में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे कर्मचारियों की सजगता एवं तत्परता रेल यात्रियों तथा मालगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  फेकन कुमार द्वारा बरती गयी सतर्कता न केवल उनकी कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि रेल संरक्षा में प्रत्येक कर्मचारी की सजगता और त्वरित कार्रवाई कितनी महत्वपूर्ण है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *