सेल के राउरकेला इस्पात संयंत्र की सिलिकॉन स्टील मिल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में उत्पादन के बनाए नए रिकॉर्ड

Spread the love

राउरकेला। सेल के राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) की सिलिकॉन स्टील मिल (एसएसएम) ने अप्रैल से सितंबर 2026 (वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही) के दौरान 40,730 टन का अब तक का सबसे ज़्यादा बिक्री-योग्य उत्पादन (saleable production) हासिल किया है। यह उपलब्धि 2008-09 की पहली छमाही में दर्ज किए गए 40,608 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से बेहतर है।

मिल ने 2026-27 की पहली छमाही में 40,424 टन की अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री-योग्य स्टील डिस्पैच (saleable steel despatch) भी दर्ज की है, जो 2010-11 की इसी अवधि में हासिल किए गए 39,827 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। यह शानदार प्रदर्शन पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 28.7% और डिस्पैच में 30.7% की उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है। एसएसएम टीम के सामूहिक प्रयासों तथा सभी संबंधित एवं सहयोगी विभागों द्वारा प्रदान किए गए अमूल्य सहयोग ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस उपलब्धि पर टीम और नेतृत्व को बधाई देते हुए, राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा ने कहा “सिलिकॉन स्टील मिल को अपनी क्षमता का और अधिक इस्तेमाल करना होगा तथा अपने विशिष्ट उत्पादों के माध्यम से आरएसपी के लाभ में वृद्धि करनी होगी।”एसएसएम का यह रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन आरएसपी की मूल्यवर्धित उत्पादों के उत्पादन को अधिकतम करने, डिस्पैच बढ़ाने और सेल के समग्र विकास में योगदान देने के प्रति आरएसपी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *