समाज को संगठित करने के नाम पर झूठ बोलकर सौदेबाजी करने वाले गिरोह से सावधान रहने की जरूरत – प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड
आलापुर, अंबेडकर नगर। (लालमणि गौड) समाज को संगठित करने नही समाज का सौदा करने वाले लोग 9 अक्तूबर को अंबेडकर नगर में सगा समाज की बैठक बुला रहे हैं। गाना बजाना कर मनोरंजन करने वाले लोग विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के मंच से अपनी कला का प्रदर्शन करने के बहाने समाज को गुमराह कर रहे हैं। उक्त बातें अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड ने वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल गोंड धुरिया परिवार को आगाह करते हुए कही। मालूम हो बीते 5 अक्तूबर को ग्राम पंचायत हरदिहा के उमरी जलाल में अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा द्वारा महारानी दुर्गावती का जन्म दिवस श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाया गया जिसमें सैकड़ों धुरिया परिवार के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जब कुछ धुरिया परिवार के लोग प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार गोंड से पूछा कि 9 अक्तूबर को गोंड धुरिया परिवार की बैठक कुछ लोग गांव गांव पहुंचकर अंबेडकर नगर में सगा समाज की बैठक में शामिल होने के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस बात का जबरदस्त खंडन करते हुए अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलगन गोंड एडवोकेट एवं प्रदेअध्यक्ष अजय कुमार गोंड ने संयुक्त रूप से कहा कि जो लोग समाज को संगठित करने का दंभ भर रहे हैं यह वही लोग हैं जो पिछले ग्यारह सालों से समाज को गुमराह कर रहे थे। अंबेडकर नगर में धुरिया परिवार की बैठक को बुलाने वाले और कोई नहीं बल्कि गिने चुने तीन चार लोगों का सुनियोजित संगठन है जो सभी धुरिया परिवार को धोखा दे रहे हैं। सगा समाज को ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए और समाज हित में ऐसे लोगों जो विभिन्न दलों और संगठनों के लिए सगा समाज को संगठित करने के नाम पर स्वघोषित कार्यक्रम में धुरिया परिवार को बुलाकर राजनीति में सौदेबाजी करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गांव गांव घूमकर धुरिया परिवार को संगठित करने का प्रचार करने वाले न तो किसी सामाजिक संगठन से हैं न ही किसी गोंड धुरिया परिवार के संगठन से जुड़े हुए हैं और न ही इनका कोई राजनीतिक वजूद है । 9 अक्टूबर को अंबेडकर नगर में विभिन्न दलों और संगठनों द्वारा मान्यवर कांशीराम जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया है परन्तु धुरिया परिवार की बैठक को सिरे से दरकिनार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सगा समाज को संगठित होकर एक मंच एक संगठन अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के साथ रहकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दस सालों से गाना बजाना कर समय समय पर अलग अलग संगठन और दलों के लिए समाज को गुमराह कर स्वार्थी तत्वों ने धुरिया परिवार की आवाज और लड़ाई को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। राजनीतिक दल और संगठन ऐसे गाना बजाना कर कला प्रदर्शन करने वाले लोगों का उपयोग लोगों को आकर्षित करने और भीड़ बढ़ाने के करती हैं और आर्थिक सहयोग कर समाज और संगठन को कभी इधर कभी उधर भटका कर अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाले ऐसे स्वार्थी तत्वों और संगठित गिरोह से सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लालमणि गोंड सह मीडिया प्रभारी रामू सिंह गोंड, महारानी दुर्गावती सेवा सदन की कंचन देवी डाक्टर अनिल कुमार गोंड,लक्ष्मीकांत गोंड, बलिराम गोंड,अमरदीप गोंड, शशाँकमणि गोंड, भेजूराम गोंड, गणेश गोंड, अमरनाथ गोंड, विनीता, ज्ञानमती, राम आशीष गोंड, विशाल गोंड, राकेश कुमार गोंड, हरिश्याम गोंड, रामबचन गोंड, भीम प्रसाद गोंड आजमगढ़ सहित सैकड़ों गोंड धुरिया परिवार के लोग मौजूद रहे।
