सोनभद्र से नौगढ़ पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

नौगढ़। गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली ‘वडनगर से वाराणसी—एक यात्रा, सेवा के नाम’ सेवा संकल्प यात्रा सोमवार को सोनभद्र से नौगढ़ पहुंची। 

यात्रा को जनपद चन्दौली की सीमा में प्रवेश करने पर तिवारीपुर बाजार में  पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डु सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

 यात्रा का उद्देश्य जल, जन और सेवा संकल्प के 25 वर्ष की उपलब्धियों और सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र प्रकाश साहनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का नौगढ बाजार में स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में भाजपा प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 यात्रा के स्वागत के लिए नौगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने तैयारियां की थीं। यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह रहा।

वहीं दुर्गा मंदिर परिसर में करीब एक दर्जन लोगों को भाजपा की सदस्यता लिया।

परिसर में पौधरोपण कर के पर्यावरण का संदेश दिया गया।

जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी जा रही है। सेवा संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों का संदेश पहुंचाया जा रहा है। 

क्षेत्रीय कार्यक्रम संयोजक देवेन्द्र साहनी ने बताया कि यात्रा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और सेवा भाव का संचार करेगी।

यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक राकेश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार, आशीष रघुवंशी भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरि रामजी केशरी मालिक गोड़ सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *